बरेली, मई 25 -- नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के कुआडांडा गांव के ग्राम प्रधान जुगेन्द्र सिंह का आरोप है कि उनकी ग्राम पंचायत में तैनात सचिव पुष्पेन्द्र शाक्य उनसे मनरेगा कार्यों मे 20 प्रतिशत कमीशन मांगता है। रुपये न देने पर मनरेगा की फाइल पर दस्तखत नहीं करता है जबकि ग्राम निधि से होने वाले कार्यों में वह 15 प्रतिशत कमीशन लेता है। वह इस कमीशन के रुपयों को अपनी फर्म बालाजी ट्रेडर्स रिठौरा के खाते में लगवा लेता है जबकि बालाजी ट्रेडर्स नाम की रिठौरा में कोई भी दुकान नहीं है। ग्राम प्रधान ने दो दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। वहीं सचिव पुष्पेन्द्र शाक्य ने इस वर्ष में गांव में मनरेगा और ग्राम निधि से कोई भी विकास कार्य न होने की बात कहते हुए अपने ऊपर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.