बांदा, दिसम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता जिले में जिलाधिकारी के निर्देशन में कराए गए विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण प्रदेश में जिले को 11वां स्थान मिला है। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि उपलब्धि का महत्व यह रैंकिंग राज्य स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को दर्शाती है। बांदा जैसे बुंदेलखंड क्षेत्र के जिले के लिए यह प्रगति निवेश और बुनियादी ढांचे में वृद्धि का संकेत देती है। सभी को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...