अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा। मंडी धनौरा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहसनपुर उर्फ देवीपुरा में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने ग्राम प्रधान हरीचंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि गांव में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कई स्थानों पर हैंडपंप रिबोर कार्य दर्शाया गया है जबकि मौके पर हैंडपंप ही नहीं लगा मिला। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 में हैंडपंप की चबुतरी का निर्माण कार्य दर्शाकर भी धनराशि का दुरुपयोग किया गया। पंचायत भवन में सफाई नहीं होने का मामला भी उजागर हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्माण कराए गए 140 मीटर लंबे नाले की लंबाई भी मौके पर जांच के दौरान कम मिली। शासकीय धनराशि 4,95,731 रुपये के दुरुपयोग एवं दायित्वों का निर्वहन संतोषजनक ढंग से नहीं करने, पद का दुरुपयोग करने के मामले में लिखित स्पष्टीकरण ...