सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र, संवददाता। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत घघरा में वर्ष 2017-18 और 2018-19 के दौरान कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता पाई गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर कराई गई जांच में कार्यों में चार लाख एक हजार 87 रुपये का काम कम पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव से उक्त राशि की वसूली के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय जांच टीम जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी और अवर अभियंता विकास खंड म्योरपुर ने घघर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच की। जांच के दौरान अभिलेखों, मौके की स्थिति और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्कालीन ग्राम प्रधान कलावती और तत्कालीन ग्राम सचिव प्रमोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। दोनों को एक पक्ष क...