प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने को दिल्ली से चार सदस्यीय कैग टीम ब्लॉक पहुंची। ब्लॉक का अभिलेखीय निरीक्षण करने के बाद गांवों की ओर रुख किया। कैग टीम अपने साथ बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संतोष यादव, ग्राम विकास अधिकारी नागेन्द्र कुमार सरोज, तकनीकी सहायक विजय कुमार द्विवेदी को साथ लेकर डीह बलई गांव पहुंचे। गांव के मिनी सचिवालय में प्रधान मुकुंद यादव, ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र शुक्ला को बुलाकर स्थलीय निरीक्षण किया और कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। प्राथमिक विद्यालय राम नगर पहुंची टीम ने प्रधान साधना शुक्ला को बुलाकर स्थलीय निरीक्षण किया। अभिलेखीय निरीक्षण के साथ इन्टर लॉकिग कार्यों का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन...