देहरादून, जनवरी 31 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर कैंट विधानसभा स्थित कार्यालय में बैठक ली और अधिकारियों को कार्यों को तेज गति और गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने उनकी विधानसभा में विकास कार्यों की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। इस अवसर पर सविता कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग 4 करोड़ की धनराशि के विकास कार्य उनकी विधानसभा में स्वीकृत किए हैं और जल्द ही ये कार्य प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर, विजय पार्क, हेम कुंज, संगम विहार, गोविंद गढ़, गांधी ग्राम, इंजीनियर एन्क्लेव, सीमाद्वार, पंडितवाड़ी और वसंत विहार में विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इस अवसर पर अवर सहायक अभियंता आलोक तोमर, अतुल कपूर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, सहायक अभियंता भारत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.