भागलपुर, जुलाई 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवारको संग्रहालय सभागार में विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान घोषित कार्यों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2025 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुक्त ने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता, समावेशिता और प्रोएक्टिव कार्यशैली अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कई विभागों के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्यपालक दण्डाधिकारी सदर, जिला कल्याण पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों के वेतन स्थगन और स्पष्टीकरण के आदेश दिए। इसके साथ ही तेलडीहा मंदिर, कष्टहरणी घाट, खड़गपुर झील और चण्डिका स्थान के विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर पर्यटन पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए सात दिन में कार्य आरंभ करने को कहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.