देहरादून, जनवरी 10 -- देहरादून। नगर निगम के पार्षदों ने वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। सालावाला वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कठैत ने कहा कि जांच में जो कार्य मानकों पर खरे नहीं उतरे, उन्हें सूची से हटाया जाना चाहिए। पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने कहा कि जिन वार्डों में कम धनराशि विकास कार्यों के लिए आवंटित हो पाई है। वहां जरूरी कार्य करवाने के लिए नई सूची जल्द तैयार की जानी चाहिए। पार्षदों ने कहा कि यदि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो अन्य सम्बंधित विभागों के स्तर से दोबारा जांच की मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.