मोतिहारी, मार्च 29 -- मोतिहारी। ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को डॉ.राजेंद्र प्रसाद भवन के सभागार में ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा की। इसमें मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास के कार्यों को समय से पूर्ण करें, जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसका सौ प्रतिशत उपलब्धि हासिल करें ताकि उसका लाभ आम लोगों को मिल सके। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना , इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना का नया सर्वे कार्य, मनरेगा, जल जीवन हरियाली, स्वच्छता मिशन,जीविका समेत ग्रामीण विकास के सभी कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक के प्रारंभ में मंत्री की ओर से 37912 जीविका समूह को 554 करोड़ का बैंक लिंकेज दिया गया। तथा सतत जीविकोपार्जन योजना के 1349 लाभार्थियों को 3 करोड़ 62 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.