रांची, मई 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भव्य गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने अपने ऑनलाइन संबोधन में अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शिवप्रकाश ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का सुशासन विकास और विरासत को समर्पित था। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई शक्ति और भक्ति की समुच्चय थीं। उन्होंने अपने को कभी रानी नहीं माना, बल्कि भगवान शिव के सेवक के रूप में राजकाज का संचालन किया। उन्होंने अपने शासन में गरीब, किसान, जनजाति के कल्याण व नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। सुशासन को भी स्थापित किया, जिसमें अपने पुत्र को भी दंडित करने का निर्णय बेमिसाल उदाहरण है। शिवप्रकाश ने कहा कि अहिल्याबाई ने भील और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.