जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति साकची में सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। इसका उद्देश्य जनसमस्याओं की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति और शहरी सेवाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य जमशेदपुर पूर्वी को एक आदर्श एवं मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए विभागों के बीच सुचारू समन्वय और समयबद्ध कार्य जरूरी है। बैठक में गली-नाली की नियमित सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़क प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट व सोलर लाइट की मरम्मत, मच्छर नियंत्रण के लिए लगातार फॉगिंग, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और अनुपयोगी सार्वजनिक शौचालयों को हटाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपयोग में आने वाले सार्वजनिक शौचालयों में पानी, सफाई और रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.