उरई, फरवरी 21 -- उरई, संवाददाता। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए आय व्यय को मंजूरी प्रदान की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से 54 करोड़ 22 लाख 66 हजार की धनराशि निर्माण एवं अन्य कार्यों पर खर्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही तेजी से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में 2026- 27 के लिए आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न अनुदानों के साथ ही लाइसेंस, कांजी हाउस, तहबाजारी, मेला, प्रदर्शनी से लेकर विभिन्न मद में जिला पंचायत को 48 करोड़ 24 लाख की आय प्राप्त होगी जबकि जिला पंचायत के पास पिछले वित्तीय वर्ष की 38 करोड़ 64 लाख 4041 रुपए की धनराशि अवशेष है। कुल मिलाकर इस वित्तीय वर्ष में 86 करो 88 लाख 41041 की धनराशि जिला पंचायत के पास...