बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- शासन ने शहर की प्रमुख दो सड़कों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के 55.59 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सड़क निर्माण से आवागम सुगम होगा और लोगों को राहत मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि नगर के भूड़ चौराहा से सदर तहसील मार्ग फिलहाल फोरलेन रोड डिवाइडर से दोनों ओर सात-सात मीटर है। मुख्य रोड होने के कारण यहां ट्रेफिक का दबाव काफी अधिक है। ऐसे में इस रोड को डिवाइडर से नौ-नौ मीटर चौड़ा किया जाना है। ऐसे में भूड़ चौराहा से सदर तहसील तक और नहर पुल को पार करते हुए नेशनल हाईवे 34 पर खुर्जा कट तक रोड को चौड़ा किया जाना है। 4.75 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 30.23 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके सापेक्ष 3.02 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसके अलावा...