बुलंदशहर, फरवरी 10 -- शासन की ओर से नगर निकायों को टाइड और अनटाइड ग्रांट की दूसरी किस्त के रूप में 18.05 करोड़ की धनराशि जारी की है। इस राशि से नगर निकाय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा टाइड और अनटाइड ग्रांट के साथ-साथ स्टांप शुल्क से प्राप्त धनराशि का भुगतान किया जाता है। अब जारी की गई इस धनराशि का उपयोग मुख्य रूप से सड़कों और नालियों के निर्माण में किया जाएगा। इन विकास कार्यों को शुरू करने से पहले, नगर निकाय अधिकारी प्रस्ताव तैयार करेंगे और उन्हें स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष बैठक में प्रस्तुत करेंगे। बैठक में अनुमोदन के बाद ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा सकेगा। जारी की गई धनराशि में, बुलंदशहर नगर पालिका को सर्वाधिक 5.17 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.