बक्सर, दिसम्बर 8 -- पेज तीन के लिए -------- लाभ फिलहाल यूपी के भरौली की तरफ से शुरु है पुल का निर्माण कार्य बिहार से यूपी और दिल्ली की कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को लगेंगे पंख पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक पहुंचना होगा सुगम, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति 368 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल 40 विशाल पिलरों पर खड़ा होगा पुल 17 पिलरों का होगा गंगा की मुख्य धारा में निर्माण 23 पिलर नदी के दोनों किनारे बनाए जाएंगे फोटो संख्या- 31, कैप्सन- गोलंबर के पास गंगा नदी पर बन रहे तीन लेन पुल का निर्माणधीन पहला पिलर। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु के बगल में गंगा पर बन रहे तीसरे पुल का काम शुरु हो चुका है। इसके निर्माण से बिहार और यूपी की कनेक्टिविटी और सुगम हो जाएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बक्सर सीधे जुड़ जाएगा...