विकासनगर, मार्च 15 -- होली के दिन विकासनगर में लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया। गाली-गलौच और मारपीट के लगभग एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें कोतवाली पहुंची। हालांकि सभी मामले थाने आने के बाद आपसी सहमित से निपटाए गए। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। होली में पुलिस ने हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन इसके बाद भी आपसी रंजिश और रंग लगाने को लेकर लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया। मंडी चौक, तिकोने पार्क, बाबूगढ़, पहाड़ी गली चौक, डाकपत्थर चौक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहीं-कहीं दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे, पत्थर, ईंट भी चले। जिससे कई घायल भी हुए। इसके साथ ही गली-मौहल्लों में भी आपस में लोगों में जमकर झड़प हुई। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि लड़ाई-झगड़े के करीब एक दर्जन शिकायतें आई। अधिकतर मामलो में दोनों पक्षों ने शिकायत की, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.