विकासनगर, मार्च 12 -- होली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है लोग इसके खुमार में डूबते चले जा रहे हैं। यूं कहें तो पूरा शहर होलीमय होने लगा है। सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों में होली मिलन समारोह की धूम मची है। लोग इस समारोह को अपने स्तर से यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। बुधवार को शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में नौनिहालों और शिक्षकों ने फगुआ गीतों से खूब मनोरंजन किया। प्रधानाध्यापक अनिता डोभाल समेत सभी शिक्षक और बच्चे होली के रंग में पूरी तरह से डूबे हुए दिखे। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। शिक्षक योगेश गुप्ता ने कहा कि यह संसार रंगभरा है। प्रकृति की तरह ही रंगों का प्रभाव हमारी भावनाओं और संवेदनाओं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.