विकासनगर, जनवरी 11 -- शनिवार की साप्ताहिक बंदी के बाद रविवार को बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। सरकारी दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश होने और मौसम साफ होने चलते सुबह से लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने उमड़े। इससे सुबह से ही विकासनगर के मुख्य बाजार में जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक बाजार में जाम लगा रहा। इस दौरान एनएच पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। जौनसार में रविवार से माघ पर्व की शुरुआत होने से लोग खरीदारी करने सुबह ही बाजार पहुंचे। त्योहार के कारण जौनसार बावर से आने वाले अधिक वाहन विकासनगर पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाजार खुलते वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। मुख्य बाजार के साथ ही अंदरूनी संपर्क मार्गों पर भी कई बार जाम की समस्या पैदा हो जाती है। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे बाजार में एनएच के दोनों ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.