लखनऊ, मार्च 15 -- विकासनगर कोतवाली में महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित ने पीड़िता के नम्बर पर 150 बार कॉल की। साथ ही दो सौ के करीब व्हाट्सऐप मैसेज किए। विरोध करने पर डॉक्टर का पीछा करते हुए धमकी दी। अलीगंज निवासी महिला डॉक्टर के मुताबिक अलीगंज निवासी कृष्ण कुमार वर्मा आठ महीने से परेशान कर रहा है। घर से निकलते ही वह पीछा करता है। वर्ष 2023 में भी कृष्ण वर्मा की हरकतों की शिकायत पीड़िता ने थाने में की थी। इसके बाद आरोपित ने गलती नहीं दोहराने की बात कह कर समझौता किया था। कुछ दिनों बाद से कृष्ण वर्मा फिर से पीछा करने लगा। मना करने पर आरोपी ने नम्बर बदल कर करीब डेढ़ सौ बार कॉल मिलाई। फोन रिसीव नहीं करने पर आरोपित ने 200 बार व्हाट्सऐप मैसेज भी किए थे। महिला डॉक्टर की एक सहेली को भी कृष्ण वर्मा लागातार मैसेज और फोन कर परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.