विकासनगर, सितम्बर 1 -- बिहार में महागठबंधन की रैली में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता पर अपमानजनक शब्दों को लेकर भाजपा में आक्रोश है। इससे आक्रोशित भाजपाइयों ने सोमवार को विकासनगर में कांग्रेस के खिलाफ जमकर कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति हताशा में बदल गई है। जनता का समर्थन न मिलने पर वे अपशब्दों का सहारा ले रहे हैं। जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि यह देश की संस्कृति का अपमान है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने कहा कि भारत में मां का स्थान सर्वोपरि है। राजनीतिक रूप से परिजनों को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग हताशा और निराशा को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.