विकासनगर, नवम्बर 24 -- विकासनगर में रात चकराता की तरह सर्द हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अभी ठंड और तेजी से बढ़ेगी। रात और सुबह के समय गिर रहा पाला ठिठुरन बढ़ाने लगा है। बीती तीन रातें बेहद सर्द रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. शंकर दयाल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इससे दिन में पारा गिरने के साथ ही रातें ठंडी होने लगेंगी। इस कारण अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। बीती तीन रातों में विकासनगर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इन्हीं रातों में चकराता के तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के लगभग बराबर रहा। प्रदेश में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान साम...