विकासनगर, अगस्त 20 -- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जैसी दूरदर्शी सोच और विकास की सोच रखने वाले नेतृत्व की जरूरत देश को आज भी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी देश जो संचार क्रांति लेकर आए थे, उसी के कारण आज भारत डिजिटल हुआ है। पंचायती राज व्यवस्था में बदलाव भी उन्हीं की देन है। मतदान की उम्र 18 साल निर्धारित कर उन्होंने युवाओं को देश की सरकार बनाने और विकास में योगदान का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ कभी भी समझौता नहीं किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.