लखनऊ, सितम्बर 26 -- विकासनगर में आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर 50 हजार रुपये व जेवर उठा ले गए। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे थे। चोर बाथरूम में लगी 20 टोटियां भी उखाड़ ले गए। तहरीर पर विकासनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। विकासनगर सेक्टर-एक निवासी यमुना प्रसाद नोएडा कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर कार्यरत हैं। संजय विहार निवासी असित सिद्धार्थ ने बताया कि वह जीजा यमुना प्रसाद के घर अक्सर देख रेख करने जाते हैं। युमना प्रसाद का परिवार नोएडा में रहता है। 22 सितंबर को सिद्धार्थ घर पहुंचा तो बिजली नहीं आ रही थी। शिकायत पर विभाग के 23 सितंबर को कर्मचारियों ने आकर बिजली सही की। वह घर के भीतर गए तो खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी। कमरे का सामान फैला हुआ था। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, चांदी के दस सिक्के,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.