विकासनगर, जनवरी 5 -- मुख्य बाजार को अब जाम के झाम से निजात मिलने की उम्मीद और व्यापारियों समेत अन्य लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए मुख्य बाजार में 1130 केएल का ओवर हेड टैंक और पार्किंग निर्माण के लिए सोमवार को विधायक मुन्ना चौहान ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरु कराया। शहरी विकास विभाग की ओर बनाया जा रहा यह प्रोजेक्ट नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल की 534 करोड़ योजना का ही एक हिस्सा है। मुख्य बाजार स्थित जल संस्थान कार्यालय परिसर में बन रहे ओवर हेड टैंक के नीचे दो तल का निर्माण किया जाएगा, जिनमें व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। 27 मीटर ऊंचाई तक होने वाले निर्माण के सबसे ऊपर ओवर हेड टैंक बनाया जाएगा। जबकि परिसर की शेष जगह का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने पर शहर के बाशिंदो...