देहरादून, फरवरी 21 -- विकासनगर। विकासनगर और सहसपुर में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक हादसा शनिवार सुबह बल्लुपुर पांवटा हाइवे पर हुआ। जहां एक बाइक सवार हाइवे पर खड़े खराब डंपर से पीछे से टकरा गया। जिसे ग्राफिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजेश कुमार पुत्र रामदास निवासी बद्री फार्म डोईवाला के रूप में हुई। वहीं दूसरा हादसा कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के बाड़वाला यमुनापुल के पास हुई। देर रात एक युवक बाड़वाला से कालसी की तरफ बाइक से जा रहा था। यमुना पुल पर अचानक अंधेरे में वह एक सांड से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि साड़ के सींग युवक के पेट के आसपास हो गए। मौके पर ही युवक और सांड की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने पंचायतनामें की कार्रवाई कर शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.