देहरादून, फरवरी 3 -- विकासनगर। नेरूवा हिमाचल से विकासनगर की ओर आ रही रोडवेज बस क्वानू के सुदोई खड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना मिली है। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...