चंदौली, फरवरी 24 -- इलिया। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण करा रही है। इन स्टेडियमों में युवाओं को खेलकूद के साथ जिम सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वह ताला गांव में खिलाड़ियो को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहाकि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। शहाबगंज विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि यदि सपा अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दे तो उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.