पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने बीएसए को पत्र जारी कर परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये गये टैबलेट्स की सर्विस कैम्प लगाने के निर्देश दिए गए। सर्विस कैम्प से टैबलेट्स की।कमियों को ठीक किया जा सकेगा। पत्र में कहा गया कि समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2022-23 में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ टैबलेट्स दिए गए थे। प्राथमिक विद्यालयों में वितरित टैबलेट्स की वारण्टी तथा मोबाइल डिवाइस मैनेजमेण्ट संबंधी सेवाओं के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए समस्त जनपदों के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में 9 फरवरी, 2028 से सर्विस कैम्प के आयोजन के लिए अनुरोध किया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सर्विस कैम्प के आयोजन के लिए जनपदवार एव...