बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। एकेडमिक रिसोर्स सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्राथमिक विद्यालय के नोडल अध्यापकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की क्षमता संवर्धन एवं उन्मुखीकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकास क्षेत्र के समस्त को-लोकेटेड विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी न्याय पंचायत के शिक्षकों ने टीएलएम मेला एवं प्रदर्शनी का स्टाल लगा कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएसए शुभम शुक्ल ने अभिषेक पांडेय, पिंकी शर्मा, पूर्णिमा मिश्रा आदि के टीएलएम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से कुल 90 निपुण बच्चों को बैग, स्टेशनरी एवं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बीएसए शुभम शुक्ल व खंड शिक्षाधिकारी सदर राम चंद्र मौर्य की ओर से दिया गया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.