मेरठ, दिसम्बर 4 -- विश्व दिव्यांग दिवस पर मेरठ जनपद से तीन लोगों को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक विकास, मेरठ के दिव्यांग खिलाड़ी विनायक और ब्रेल लिपि के इनोवेशन के लिए अंकित को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक विकास को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी का मिला पुरस्कार विश्व दिव्यांग दिवस-2025 के अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के गणित व विज्ञान शिक्षक विकास कुमार को 'सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग (अस्थिबाधित) कर्मचारी' सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल व Rs.25,000 की धनराशि प्रदान की गई। विकास कुमार मूल रूप से मेरठ जनपद के ग्राम बहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.