गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिलने वाली प्रथम छमाही किश्त का भुगतान आगामी कुछ सप्ताह में किया जाएगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित इस योजना को गोरखपुर परिक्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। योजना के तहत अब तक 1450 से अधिक प्रतिष्ठानों ने पंजीकरण कराया है, जिससे बड़ी संख्या में पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना का मुख्य उद्देश्य नए कर्मचारियों को रोजगार के लिए प्रोत्साहन देना और नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार सृजन के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा समय से ईसीआर फाइल किया जाना अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.