जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- कलेर, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवदेनी साव कॉलेज कलेर में जिला स्तरीय विकसित भारत युथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस वर्ष यूथ पार्लियामेंट का विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक रखा गया, जिस पर विद्यार्थियों ने वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्य संवैधानिक समझ और सामूहिक राजनीतिक विमर्श के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने आपातकाल के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रभाव संस्थागत संतुलन तथा आज के लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाले सबक पर तर्कपूर्ण चर्चा की। निर्णायक मंडल द्वारा विषय वस्तु, तर्कशक्ति, प्रस्तुति शैली और संसदीय मर्यादाओं के आधार पर ...