रांची, मार्च 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो नौ मार्च तक चलेगी। इच्छुक युवा, जिनकी आयु 24 फरवरी 2025 को 18-25 वर्ष हो, वे अपना पंजीयन- माय भारत पोर्टल पर कर सकते हैं। पंजीयन के लिए इच्छुक युवा को 'आपके लिए विकसित भारत का क्या मतलब है, विषय पर एक मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। स्क्रीनिंग के बाद एक नोडल जिले से कुल 150 युवाओं का चयन जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम भौतिक रूप से होगा। यहां से कुल 10 युवाओं का चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। अंत में तीन युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के लिए होगा। युवा संसद के आयोजन के लिए पूरे भारत के सभी जिले को सम्मिलित करते हुए 300 नोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.