हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जीएम कॉलेज हजारीबाग में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया, जिसका विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव था। कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र रुद्र शेखर और नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना उमेश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए एक राष्ट्र, एक चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इससे विकसित राष्ट्र निर्माण में योगदान मिलेगा। मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉक्टर अशोक राम, डॉक्टर नीरज डांग, डॉक्टर गंगानाथ सिंह, डॉक्टर रागिनी कुमारी व डॉक्टर संध्या कुमारी उपस्थित रहे। इसमें हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा जिले के युवा भागीदारों की ...