लखनऊ, फरवरी 1 -- बजट प्रतिक्रिया- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट केंद्र सरकार की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह'विकसित भारत' के विजन में उत्तर प्रदेश की केंद्रीय भूमिका को और सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि सारनाथ और हस्तिनापुर का 'एक्सपीरिएंशियल कल्चरल डेस्टिनेशन' के रूप में विकास, उत्तर प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। जयवीर ने बजट को 'विरासत के साथ विकास' वाला बताते हुए कहा कि यह गांव, गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के उत्थान पर केंद्रित लोक-कल्याणकारी बजट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.