पटना, फरवरी 2 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को लोकसभा में पेश केंद्रीय आम बजट को बिहार एनडीए में शामिल सभी दलों ने सराहा और कहा कि यह बजट भारत को विकसित बनाने में एक मिल का पत्थर साबित होगा। एनडीए नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बातें रखीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि केंद्रीय बजट आर्थिक विकास की दर को लगातार बनाए रखना, जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना, देश की समृद्धि में मजबूत भागीदारी निभाना तथा सबका साथ, सबका विकास के विजन को साकार करने वाला है। यह बजट गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित है। आने वाले समय में बिहार में उद्योग को बढ़ाने में यह बजट काफी सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का बजट ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.