फरीदाबाद, जनवरी 7 -- पलवल। शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) कानून-2025 (वीबी-जी राम जी) विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून से मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा और हर सप्ताह मजदूरी मिलेगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल बुधवार को पलवल स्थित लोकनिर्माण विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस कानून के बारे में जानकारी दी।उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना को और बेहतर बनाने के लिए यह कार्य किया है। जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। विपक्ष राम, भारत और नीति का विरोध कर रहे हैं। जबकि देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हर व्यक्ति संकल्पित है। उन्होंने दावा किया इस योजना से भ्रष्टाचार ख...