बांका, जनवरी 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मनरेगा बचाओ संग्राम के राष्ट्र व्यापी अभियान के अंतर्गत बांका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस उपवास कार्यक्रम में बिहार प्रदेश के बांका जिला प्रभारी सह ईबीसी प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित के नेतृत्व में जिलेभर के तमाम प्रखंडों से आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। साथ ही कई मनरेगा मजदूर भी इस उपवास में शामिल थे। विशेष कर महिलाओं ने बताया कि उन्हें ठीक ढंग से 100 दिन का काम भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि काम के बदले समय पर जो नियत मजदूरी मिलना चाहिए वह भी पूरा भुगतान नहीं हो पा रहा है। उपवास कार्यक्रम में मौजूद मजदूरों ने बताया कि, कांग्रेस के शासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.