मऊ, जनवरी 4 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने शनिवार को विकसित भारत जी राम जी के बारे में बस्ती, बहरवार, लहरा, मुस्तफाबाद आदि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीण श्रमिकों को बताया कि इस योजना में अब 100 के बजाय125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। केन्द्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.विनय कुमार सिंह ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का ही एक नया और उन्नत स्वरूप है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। डा.अंगन ने बताया कि इस योजना के तहत अब ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। पहले मनरेगा के अंतर्गत 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी। इस नए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.