रिषिकेष, मार्च 12 -- स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में आज के युवा सक्षम हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को सही मार्ग पर चलना होगा और सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को स्वामी राम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह हिमोत्सव-2025 के समापन समारोह को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सफल होने पर कभी भी अहंकार की भावना अपने मन में न आने दें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूरी और निरंतर प्रगति करने की बात भी कही। कहा कि आयुष्मान भारत में रोगियों का इलाज करने में हिमालयन हॉस्पिटल अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने एसआरएचयू को नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने पर बधाई दी। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.