नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आम बजट के सकारात्मक पहलुओं के बारे में बताया। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र कश्यप ने आम बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया। प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह बजट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की विकास यात्रा को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, सेमीकंडक्टर, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर, स्टार्ट-अप, पर्यटन, मेडिकल टूरिज्म, आयुष, खेल एवं स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है। उत्तर प्रदेश को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेमी...