जमुई, फरवरी 2 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए आम बजट का भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई जमुई द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट जन कल्याणकारी और विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला दूरदर्शी बजट है। यह सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी बजट के साथ-साथ कृषि औद्योगिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र सहित पूरे देश के समग्र विकास के लिए समर्पित है। इस बचत से सभी क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगा.उन्होंने कहा कि इस बजट से बिहार को काफी लाभ मिलने वाला है। जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि आज देश का विकास यात्रा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और जनता के विश्वास को केंद्र में रखते हुए यह बजट पेश किया गया है।. इस बजट को जिला उपाध्यक्ष गोप...