श्रावस्ती, फरवरी 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मोदी सरकार की ओर से संसद में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत किया था। इस बजट पर भाजपा विधान सभावार चौपाल का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में भिनगा विधानसभा की चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के मुख्य अतिथि मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष सुरेशचंद्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। विधानसभा चौपाल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि 2026-27 का बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। यह बजट देश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देगा। यह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.