मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट जनकल्याणकारी, सर्वसमावेशी और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करनेवाला दूरदर्शी बजट है। यह बजट कृषि, उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। लक्ष्मी चौक मरीन ड्राइव रोड स्थित भाजपा पूर्वी की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बजट का सीधा प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के बाद कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ आमलोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है। यह सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी बजट है, जो कृषि उद्योग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित है। विशेष रूप से देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाला बजट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.