लखनऊ, जनवरी 27 -- गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांच दिवसीय 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो' (यूपीआईटैक्स) 2026 का मंगलवार को समापन हुआ। एक्सपो के अंतिम दिन जहां एक ओर युवाओं के कौशल विकास पर गहन मंथन हुआ। वहीं, दूसरी ओर व्यापारिक आंकड़ों ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष 1.50 लाख से अधिक विजिटर्स एक्सपो में पहुंचे और लगभग 425 करोड़ रुपये की बिजनेस इंक्वायरी दर्ज की गई। एक्सपो के आखिरी दिन 'स्किलिंग उत्तर प्रदेश फॉर ग्लोबल कॉम्पिटीटिवनेस' विषय पर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डा. हरि ओम (प्रिंसिपल सेक्रेटरी, वोकेशनल एजुकेशन) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा शक्ति को हुनरमंद होना अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि उद्योगों को भी अपनी...