रामगढ़, दिसम्बर 23 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय, रांची की ओर से मंगलवार को रामगढ़ के होटल ' शिवम इन' के कॉन्फ्रेंस हॉल में में ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों के लिए "वार्तालाप" कार्यक्रम हुआ। जिसका विषय "विकसित भारत के संदर्भ में नशा मुक्ति का महत्व" था। कार्यक्रम के पहले चरण के स्वागत व विषय प्रवेश संबोधन में पत्र सूचना कार्यालय, रांची के कार्यालय प्रमुख राजेश सिन्हा ने भारत सरकार के द्वारा नशा विरोधी विभिन्न कार्यों और योजनाओं की जानकारी देते हुए पत्रकारों से अपील की कि इन जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री के विकसित भारत मिशन के प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति समाज के निर्माण में पारिवारिक माहौल, सामाजिक मूल्यों और नैतिकता की...