हजारीबाग, जनवरी 20 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी), रांची के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चानो विष्णुगढ़ के सहायक शिक्षक ज्ञानाम्बुद भी शामिल हुए। राष्ट्रीय सेमिनार में उनकी सहभागिता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे विष्णुगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से युवा सशक्तिकरण विकसित भारत 2047 में योगदान विषय पर आयोजित इस सेमिनार में उन्होंने जमीनी हकीकत पर आधारित शोधपत्र प्रस्तुत किया। तकनीकी सत्र में उन्होंने विष्णुगढ़ प्रखंड के विद्यालयों में आईसीटी एकीकरण की चुनौतियों के तुलनात्मक विश्लेषण पर प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी विद्यालयों में आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर की वर्तमान स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.