रांची, जनवरी 25 -- रांची। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला के तत्वावधान में मंगलवार को मोरहाबादी में रांची नव मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने की। इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता बने युवाओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें लोकतंत्र में पहली भागीदारी के लिए बधाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए हटिया विधायक एवं मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि देश के युवा लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। पहला वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने नव मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा महानगर अध...