चाईबासा, फरवरी 7 -- नोवामुंडी, संवाददाता। चाईबासा प्रक्षेत्र के खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वावधान में नोवामुंडी आयरन माइन, टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 63वां वार्षिक धात्विक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उज्ज्वल ताह, महानिदेशक एवं मुख्य खान निरीक्षक शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद, उप महानिदेशक खान सुरक्षा, दक्षिण पूर्वी क्षेत्र, रांची मौजूद थे। स्वास्थ्य कामगार, सुरक्षित खदान विषय पर आयोजित 63 वीं वार्षिक धात्विक खान सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम की अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उज्ज्वल ताह ने कहा कि देश की उन्नति के लिये इंडस्ट्री जरूरी है और खदान के बिना कोई इंडस्ट्री नहीं चलेगी। इसीलिए विकसित भारत के निर्माण के लिये खनन जरूरी है। उन्होंने यह भी बत...