गोपालगंज, जून 12 -- कुचायकोट। एक संवाददाता भारत सरकार के किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अभियान के तहत जिले के 90 चयनित गांवों में किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया। सिपाया स्थित केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम ने गांव-गांव जाकर किसानों को मिट्टी जांच, भूमि समतलीकरण, कम लागत में अधिक उत्पादन और प्राकृतिक खेती के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। किसानों से खेती में आने वाली समस्याएं भी जानी गईं और उन्हें व्यवस्थित रूप से दर्ज कर एक डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उनके समाधान के उपाय सुझाए जा सकें। अभियान के दौरान वैज्ञानिक अनुपमा कुमारी, डॉ. नवीन कुमार, श्रीप्रिया दास, अभिषेक राणा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.